7 Mukhi Rudraksha Benefits in Hindi | 7 मुखी रुद्राक्ष के फायदे

7 Mukhi Rudraksha Benefits in Hindi: 7 मुखी रुद्राक्ष बहुत ही शक्तिशाली और लाभकारी माना जाता है। यह माँ महालक्ष्मी और भगवान शनि से संबंधित होता है। इसे धारण करने से व्यक्ति को आर्थिक समृद्धि, स्वास्थ्य, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। इस ब्लॉग मे मैआपको डिटेल्स मे 7 Mukhi Rudraksha Benefits के बारे मे बताने जा रहा हु, तो इस ब्लॉग को अंत तक पढ़िये, ताकि आपको एक अलग लेवेल की जानकारी मिल सके।

7 Mukhi Rudraksha Benefits
7 Mukhi Rudraksha Benefits

7 Mukhi Rudraksha Benefits

तो आइये हम लोग जानते है की 7 Mukhi Rudraksha Benefits मे किन किन बातों पर चर्चा करने वाले है।

सात मुखी रुद्राक्ष किस देवता से संबंधित है?

7 मुखी रुद्राक्ष का संबंध माँ महालक्ष्मी और सप्तऋषियों से होता है। यह भगवान शनि देव की कृपा भी दिलाता है। इसलिए यह उन लोगों के लिए विशेष लाभकारी होता है जो शनि की साढ़े साती, ढैय्या या शनि दोष से पीड़ित हैं। इसके साथ ही साथ आपके जीवन मे हर तरीके के नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने मे यह आपकी मदद भी करता है।

सात मुखी रुद्राक्ष धारण करने के लाभ

आर्थिक समृद्धि और धन लाभ

  • 7 मुखी रुद्राक्ष माँ महालक्ष्मी से जुड़े होने के कारण धन और समृद्धि में वृद्धि करता है।
  • यदि कोई व्यक्ति आर्थिक संकट, धन हानि या कर्ज में डूबा हो तो इसे धारण करने से लाभ मिलता है।
  • यह बिजनेस में सफलता साथ ही साथ स्थिरता लाने में मदद करता है।

शनि दोष से मुक्ति

  • 7 मुखी रुद्राक्ष शनि ग्रह के प्रभाव को कम करता है।
  • शनि ग्रह की साढ़े साती, शनि ग्रह की ढैय्या या कुंडली में शनि दोष होने पर इसे पहनना शुभ होता है।
  • इसे पहनने से व्यक्ति को नकारात्मक ऊर्जा, आलस्य और डर से छुटकारा मिल जाता है।

रोगों से मुक्ति और अच्छा स्वास्थ्य

  • 7 मुखी रुद्राक्ष को धरण करने से हड्डियों, नसों और जोड़ों के दर्द में राहत मिलता है।
  • यह गठिया, डायबिटीज, लिवर और पेट संबंधी रोगों में भी लाभकारी होता है।
  • यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity) को बढ़ाकर स्वास्थ्य को मजबूत करता है।

नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर से रक्षा

  • 7 मुखी रुद्राक्ष पहनने से नजर दोष, टोना-टोटका और नकारात्मक ऊर्जा से भी बचाव होता है।
  • यह आत्मविश्वास को बढ़ाता है और मन को शांत भी रखता है।

करियर और शिक्षा में सफलता

  • 7 मुखी रुद्राक्ष विद्यार्थियों, व्यापारियों और नौकरी पेशा लोगों के लिए बहुत ही लाभकारी है।
  • यदि करियर में प्रमोशन, बिजनेस में उन्नति और परीक्षा में अच्छे अंक लाने हो तो उसमे भी यह मदद करता है।

मन की शांति और सकारात्मक सोच

  • 7 मुखी रुद्राक्ष मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन को दूर करता है।
  • इसको धरण करने से व्यक्ति धैर्यवान और आत्मविश्वासी बनता है।

7 मुखी रुद्राक्ष धारण करने की विधि

सही धारण करने का दिन और समय

  • 7 मुखी रुद्राक्ष को शनिवार के दिन शाम को धारण करना सबसे उत्तम होता है।
  • इसे सूर्यास्त के बाद 12 बजे रात से पहले धारण करना शुभ होता है।

शुद्धिकरण और अभिषेक विधि

  • सबसे पहले गंगाजल या कच्चे दूध में रुद्राक्ष को डुबोकर शुद्ध करें।
  • एक पीले या लाल रंग के कपड़े पर इसे रखें और हल्दी, चंदन और धूप दिखाएं।
  • “ॐ हुं नमः” या “ॐ ह्रीं नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।
  • इसे चांदी, सोने या तांबे की चेन में डालकर गले में पहनें।

7 मुखी रुद्राक्ष को कौन पहन सकता है?

  • जिनकी कुंडली में शनि दोष, साढ़े साती या ढैय्या चल रही हो।
  • व्यापारी, नौकरीपेशा और स्टूडेंट्स।
  • जो लोग आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हों।
  • जिनके जीवन में बार-बार विफलता आ रही हो।
  • जो लोग मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन से परेशान हों।
  • गठिया, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हड्डियों की समस्या से पीड़ित लोग।

7 मुखी रुद्राक्ष धारण करते समय सावधानियां

7 मुखी रुद्राक्ष को हर रोज साफ और पवित्र करें।
7 मुखी रुद्राक्ष को पहनते समय मांसाहार और नशे से बचें
7 मुखी रुद्राक्ष को उतारते समय शुद्ध स्थान पर रखें
✔ नकली रुद्राक्ष से बचें, हमेशा प्रामाणिक और असली रुद्राक्ष ही खरीदें।

सात मुखी रुद्राक्ष का मंत्र

7 मुखी रुद्राक्ष को धारण करते समय निम्नलिखित मंत्रों का जाप करें।

  • 1. “ॐ हुं नमः” (शनि शांति के लिए)
  • 2. “ॐ ह्रीं नमः” (महालक्ष्मी कृपा के लिए)
  • 3. “ॐ नमः शिवाय” (सर्वोत्तम लाभ के लिए)

इसे भी पढ़ें

निष्कर्ष: 7 Mukhi Rudraksha Benefits

7 मुखी रुद्राक्ष को धारण करने से व्यक्ति को धन, स्वास्थ्य, सफलता और शनि ग्रह की शांति मिलती है। यह उन लोगों के लिए अत्यधिक लाभकारी है जो आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव, करियर में रुकावट और स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान हैं। इसे सही तरीके से पहनकर जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

Rate this post

Leave a Comment